फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four accused who committed theft by forming a gang arrested

Sambhal News: गिरोह बनाकर चोरी करने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार

Tue, 17 Sep 2024 05:16 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Tue, 17 Sep 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
Four accused who committed theft by forming a gang arrested
बनियाठेर (संभल)। पुलिस ने सोमवार को चार लोगों को गिरफ्तार कर 24 अगस्त की रात दो घरों में हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। आरोपियों के पास से चोरी का सामान भी बरामद हुआ है। पुलिस ने चारों को न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी मोहित काजला ने बताया कि गांव आटा के रहने वाले गोपाल और मोहरश्री ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 24 अगस्त की रात चोर इनके घरों से सोने चांदी के जेवर, बर्तन आदि सामान चोरी कर ले गए थे। पुलिस लगातार चोरों की तलाश में थी। सोमवार को पुलिस ने सैनिक चौराहे से चोरी के मामले में गांव आटा के प्रदीप, राजेंद्र और चंदौसी के साईं कॉलोनी निवासी गुड्डू व रघुवीर नगर के नरेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से चोरी का सामान भी बरामद किया गया। आरोपियों ने दो सितंबर को बनियाखेड़ा गांव में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। इसके अलावा एक महीने पहले चंदौसी के झलक पेट्रोल पंप के सामने मकान से गैस सिलिंडर चोरी करने की बात कबूली है। इनका एक साथी बदायूं के गांव ढकनगला निवासी राजू उर्फ सुरेंद्र अभी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed