फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Four accused of cow slaughter arrested in encounter

गोकशी के चार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Four accused of cow slaughter arrested in encounter
गोकशी के चार आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायर भी किए जिसके बाद पुलिस पर जानलेवा हमला व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों ने गोकशी कर दूसरे पक्ष के लोगों को फंसाने की साजिश रची थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

नखासा थाने में शनिवार को एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि 26 जुलाई को थाना क्षेत्र के गांव पीपली रहमापुर में संरक्षित पशु का मांस व अवशेष मिले थे। इस मामले में केस दर्ज हुआ और विवेचना की गई। विवेचना में प्रकाश में आया कि पीपली रहमापुर के प्रधान मोहम्मद अली व उसके पिता भूरा (पूर्व प्रधान) के पक्ष द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर साजिश रची। रामगोपाल पुत्र रामसरन निवासी सद्दूसराय का बैल खरीदकर उसकी हत्या कर दी और पुलिस को सूचना दी। आरोपियों ने गांव के पूर्व प्रधान पक्ष के रऊफ व वसीम को फंसाने के उद्देश्य से यह साजिश रची थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। शुक्रवार की रात नखासा थाना पुलिस गांव हिसामपुर में चेकिंग कर रही थी। आरोपियों के आने की सूचना मिलने पर घेराबंदी की थी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने फायर किया जिसमें पुलिस कर्मी बच गए। पुलिस टीम ने मौके से भूरा, मोहम्मद नवी, तौफीक और रामगोपाल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि भूरा के खिलाफ गैंगस्टर में भी कार्रवाई हो चुकी है। कई और मुकदमे भी दर्ज हैं। सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed