{"_id":"5af34bea4f1c1b87098b8d8f","slug":"found-buring-of-plastic-garbage-on-bhatta","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठे पर जलता मिला प्लास्टिक कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठे पर जलता मिला प्लास्टिक कचरा
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Thu, 10 May 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
सराय सिकंदर के भट्ठे पर रैक्सीन जलाने पर कार्रवाई करते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट भट्ठों पर ईंटों को पकाने के लिए अब प्लास्टिक कचरे का प्रयोग करके भारी प्रदूषण किया जा रहा है। उप जिलाधिकारी चंदौसी ने एक शिकायत पर सराय सिकंदर के एक ईंट भट्ठे पर छापेमारी की तो वहां बड़ी मात्रा में निष्प्रयोज्य रैक्सीन व प्लास्टिक मिली। जिसे सील कर दिया गया है। ईंट भट्ठे का संचालन भी रोक दिया गया है।
कुछ माह पहले जनेटा के गन्ना कोल्हुओं पर निष्प्रयोज्य प्लास्टिक व रैक्सीन आदि को जलाने की शिकायत पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की जाएगी, तब से कोल्हुओं पर तो रैक्सीन आदि का प्रयोग बंद हो गया लेकिन अब इसका प्रयोग ईंट भट्ठों में ईंट को पकाने के लिए बहुतायत में किया जाने लगा है, जिससे भारी प्रदूषण हो रहा है।
बदबू फैल रही है। आसपास के लोगों को भी भारी असुविधा हो रही है। उप जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान को शिकायत मिली तो उन्होंने तत्काल ही सराय सिकंदर गांव स्थित हरिदर्शन ईंट उद्योग पर छापा मार दिया। भट्ठे पर रैक्सीन, चमड़े व प्लास्टिक के अवशेष का स्टाक मिला।
विज्ञापन
एसडीएम को तो कहीं जाना पड़ा, तो मौके पर जिला खनन अधिकारी सुरेश कुमार, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक पर्यावरण अभियंता रोहित सिंह, नरौली चौकी प्रभारी प्रबोध कुमार सिंह, राजस्व विभाग की टीम को मौके पर बुलाया गया। सहायक पर्यावरण अभियंता ने बताया कि मौके पर बरामद रैक्सीन, प्लास्टिक आ्िद को एक कक्ष में सील कर दिया गया है।
भारी प्रदूषण के कारण ईंट भट्ठे का संचालन रोक दिया गया है। हालांकि कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है। हालांकि ईट भट्ठा स्वामी ने भट्ठे के संचालन पर रोक जैसी कार्रवाई से इनकार किया है।