फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Former IPS Amitabh Thakur arrived to record statement against CO Anuj Chaudhary

Sambhal: सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर, जताईं ये आपत्तियां

Mon, 05 May 2025 10:36 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 05 May 2025 10:36 PM IST
सार

अमिताभ ठाकुर ने बयान दर्ज कराने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि तीन दिन में मुझे बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था। इसी क्रम में 33 पेज में बयान दर्ज कराए हैं।

विज्ञापन
Former IPS Amitabh Thakur arrived to record statement against CO Anuj Chaudhary
बयान दर्ज कराने पहुंचे पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ बयान दर्ज कराने के लिए पूर्व आईपीएस व आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर सोमवार को एएसपी कार्यालय पहुंचे। बयान एएसपी के कार्यालय के कर्मचारियों द्वारा दर्ज किए गए। जिस समय पूर्व आईपीएस पहुंचे उस समय एएसपी नहीं थे। पूर्व आईपीएस का कहना है कि नियमों का उल्लंघन लगातार किया गया है। इसके चलते ही डीजीपी से शिकायत दर्ज कराई थी। उसी क्रम में जो जांच पहले हुई थी। उसमें क्लीन चिट दी गई थी। जिस पर आपत्ति दर्ज कराई तो जांच दोबारा से शुरू हुई है।

विज्ञापन


अमिताभ ठाकुर ने बयान दर्ज कराने के बाद मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि तीन दिन में मुझे बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया था। इसी क्रम में 33 पेज में बयान दर्ज कराए हैं। साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। छह बिंदु पर आपत्ति दर्ज कराई है। मालूम हो सीओ ने कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक में कहा था कि साल में होली एक बार और जुमा 52 बार आता है। इसी तरह अन्य कई तरह के बयान को लेकर सीओ चर्चा में रहे।

विज्ञापन

इन छह बिंदुओं पर है अमिताभ ठाकुर की आपत्ति
1- उत्तर प्रदेश पुलिस के सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन
2- मीडिया से बातचीत कर शासनादेश का उल्लंघन
3- वर्दी नियमों का उल्लंघन
4- अपने कार्यों से इतर अन्य संदर्भ में बयान देना
5- अपने सोशल मीडिया पर ऐसे तथ्य अंकित करना जो प्रशासनिक अधिकारी के रूप में गलत है।
6- अत्यंत संवेदनशील स्थान पर ड्यूटी होने के बाद भी जानबूझ कर गलत स्थितियां उत्पन्न करना।

शिकायतकर्ता अमिताभ ठाकुर ने अपने बयान लिखित में दर्ज कराए हैं। उनके आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। साथ ही उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। -श्रीश्चंद्र, एएसपी, संभल।

विज्ञापन

वर्दी में फोटो लगा होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं से खफा हुए अमिताभ ठाकुर
पूर्व आईपीएस अमिताभ ठाकुर आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके संगठन से जुड़े लोग भी एएसपी कार्यालय पहुंचे थे। कई कारों पर लगे स्टीकर में अमिताभ ठाकुर का फोटो वर्दी पहने हुए लगा था। एक सवाल के जवाब में अमिताभ ठाकुर ने कहा कि उन्होंने आयोग से इस संबंध में गाइडलाइन मांगी है कि वर्दी में फोटो लगा होना सही है या गलत है। फिलहाल सभी स्टीकर से फोटो हटाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा है। जिससे नियमों का उल्लंघन न हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed