{"_id":"6449891da538ae001e063df6","slug":"for-dowry-the-married-woman-was-pushed-into-a-cauldron-filled-with-hot-oil-admitted-to-the-hospital-due-to-scorching-sambhal-news-c-15-1-127119-2023-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता को गर्म तेल से भरी कढ़ाई में धकेला, झुलसने पर अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: दहेज के लिए विवाहिता को गर्म तेल से भरी कढ़ाई में धकेला, झुलसने पर अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
सरायतरीन। बहजोई थाना क्षेत्र के मझोला में दस अप्रैल की देर रात दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि उसे छत से नीचे गिरा दिया। यही नहीं, गांव में लगे मेले में भट्ठी पर रखी कढ़ाई में गर्म तेल में गिरा दिया। जिससे वह जलकर बुरी तरह से झुलस गई। परिजनों ने उपचार के लिए चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। हालात गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बदायूं जिले के थाना उघैती क्षेत्र के गांव करियामई निवासी शीतल सिंह ने अपनी बहन पूजा उर्फ कन्यावती की शादी बहजोई थाना क्षेत्र के गांव मझोला निवासी सुखदेव के साथ की थी। शादी के एक वर्ष तक सब कुछ सही चलता रहा लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद ससुराल वाले दहेज में एक लाख रुपये और बाइक देने की मांग करने लगे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट गाली गलौज और प्रताड़ित किया जाता था। मामले की सूचना मिलने के बाद गांव में जिम्मेदार लोगों ने पंचायत की लेकिन कोई हल नहीं निकला। दस अप्रैल की देर रात मारपीट के साथ गाली-गलौच की। भट्ठी पर रखी कढ़ाई में गर्म तेल में डाल दिया, जिससे वह झुलस गई।
हालात गंभीर होने पर डॉक्टर ने बदायूं के मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। यहां अभी भी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। कोतवाल पंकज लवानिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति सुखदेव, जेठ नीरज, ससुर वेदपाल और सास मालवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।