फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Football Tournament: Chandausi FC defeatedFootball Tournament: Chandausi FC defeated Bilari 6-1 Bilari 6-1

फुटबाल टूर्नामेंट : चंदौसी एफसी ने बिलारी को 6-1 से हराया

Thu, 29 May 2025 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 29 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Football Tournament: Chandausi FC defeatedFootball Tournament: Chandausi FC defeated Bilari 6-1 Bilari 6-1
सिरसी। सिरसी के जवाहरलाल मेमोरियल इंटर काॅलेज के मैदान पर चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट में बुधवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच चंदौसी एफसी और बिलारी की टीम के बीच खेला गया। जिसमें चंदौसी एफसी ने बिलारी को 6-1 से हराकर अगले मुकाबले में जगह बनाई।
विज्ञापन

चंदौसी एफसी ने पहले हाफ में दो गोल किए और दूसरे हाफ में चंदौसी एफसी के खिलाड़ियों ने बिलारी की रक्षा पंक्ति को भेदते हुए एक के बाद एक चार गोल करके अपनी टीम को 6-1 से जीत दिलाई। बिलारी की ओर से एक मात्र गोल शाहनूर ने किया। जबकि चंदौसी एफसी की ओर से अनुज ने दो, सचिन, आकाश, तनिष और हर्ष ने एक-एक गोल किया।
विज्ञापन

दूसरा मैच जवाहरलाल मेमोरियल इंटर काॅलेज सिरसी और हैदर क्लब सिरसी के बीच खेला गया। जिसमें जवाहरलाल इंटर कालेज ने हैदर क्लब को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। जवाहरलाल इंटर कालेज की टीम ने पहले हाफ में पेनाल्टी द्वारा एक गोल किया। दूसरे हाफ में जवाहरलाल इंटर कालेज के खिलाड़ियों ने हैदर क्लब के गोलपोस्ट पर ताबड़तोड़ हमले किए, लेकिन हैदर क्लब के गोलकीपर दानिश ने बेहतरीन बचाव करते हुए इन हमलों को नाकाम कर दिया। मैच के आखिर में अमन ने गोल कर अपनी टीम को दो शून्य से जीत दिलाई। रेफरी की भूमिका अकबर और अनुज ने निभाई। कमेंट्री नवाब हैदर ने की। इस दौरान वसीम हैदर, नादिर रजा, मोहम्मद अब्बास, आशिक अब्बास आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed