फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Food department team reached the oil mill of BJP leader's son with police

Sambhal News: भाजपा नेता के बेटे की तेल की मिल पर पुलिस संग पहुंची खाद्य विभाग की टीम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Food department team reached the oil mill of BJP leader's son with police
संभल। भाजपा के पश्चिमी क्षेत्र के उपाध्यक्ष राजेश सिंघल के बेटे जयेश सिंघल के कैलादेवी थाना क्षेत्र के सौंधन में स्थित सिंघल ऑयल मिल पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम पुलिस बल के साथ पहुंच गई। टीम ने यहां से सरसों के तेल के नमूने लिए हैं। मिल से पैकिंग कर तेल बिक्री होता है।
विज्ञापन

सीओ आलोक कुमार भाटी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम के साथ पुलिस एहतियाती सुरक्षा के लिहाज से पहुंची थी। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल सिंह ने बताया कि यह रूटीन चेकिंग है। इसी के तहत पैकिंग के तेल के नमूने लिए गए हैं। नमूना लैब में भेजा जाएगा। उसकी रिपोर्ट जब आएगी तो स्थिति स्पष्ट होगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर बाद पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पैकिंग तेल से नमूने भरे हैं। ऑयल मिल स्वामी जयेश सिंघल का कहना है कि तीन जून को भी टीम नमूना लेकर गई थी लेकिन उसकी रिपोर्ट क्या आई इसकी जानकारी नहीं मिली है। बताया कि कुछ महीने पहले भी नमूना लिया गया था। उसकी रिपोर्ट में गुणवत्ता सही पाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि बहजोईद, चंदौसी, रजपुरा में भी जांच के लिए नमूने लिए गए हैं। इसी क्रम में सिंघल ऑयल मिल से नमूना लिया गया है। तीन जून को लिए गए नमूने की रिपोर्ट अभी मिली नहीं है। जो भी रिपोर्ट मिलेगी इसकी सूचना मिल स्वामी को दी जाएगी। यह रूटीन चेकिंग की गई है। नमूने की जांच रिपोर्ट मिलने में करीब एक महीने का समय लग जाता है।

00000000000000
प्रशासन द्वारा हमारा मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। हमारे ऑयल मिल की छवि धूमिल की जा रही है। दस दिन में दूसरी बार नमूना लिया गया है। जबकि पहले लिए गए नमूने की रिपोर्ट मिली नहीं है। कई महीने पहले हुई जांच में गुणवत्ता सही पाई गई थी।
जयेश सिंघल, मालिक, सिंघल ऑयल मिल, सौंधन
00000000000
ऑयल मिल से नमूना लेने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गई थी। पुलिस एहतियाती सुरक्षा के लिहाज से मौजूद रही। टीम ने नमूना लिया है।
आलोक कुमार, सीओ, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed