{"_id":"67ae4cef4d806a2fe00ed209","slug":"food-assistant-dies-under-suspicious-circumstances-chandausi-news-c-204-1-chn1002-117599-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खाद्य सहायक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खाद्य सहायक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन
चंदौसी। वैष्णो विहार कॉलोनी निवासी दिव्येंदु सिंह (30) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने मौत का कारण जानने के लिए शव का पोस्टमार्टम कराया है। युवक की मौत से परिवार में चीख पुकार मची है।
चंदौसी कोतवाली के वैष्णो विहार कॉलोनी निवासी दिव्येंदु सिंह खाद्य सहायक के पद पर बहजोई में तैनात थे। बृहस्पतिवार की शाम दिव्येंदु बहजोई के गांव मुल्हैटा में परिचित की शादी में शामिल होने गए थे। देररात स्टाफ के लोग उन्हें घर छोड़ने आए थे। इसके बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह पांच बजे करीब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए। वहां चिकित्सक ने दिव्येंदु को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर घर लौट आए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दिव्येंदु की दो महीने पहले शादी हुई थी। वह चार बहन-भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पत्नी शिवानी और मां विभा सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक मोहित कुमार ने बताया कि परिजनों ने युवक का पोस्टमार्टम कराने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।