फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   following rules of lockdown in sambhal

लॉक डाउन का पालन करने लगे लोग, कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद हुए जागरूक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
following rules of lockdown in sambhal
संभल में सब्जी मंडी से सब्जी खरीदते लोग। - फोटो : SAMBHAL
संभल। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लॉक डाउन का पालन लोगों ने करना शुरू कर दिया है। सुबह से देर शाम तक गली और मोहल्लों में सन्नाटा दिखाई दे रहा है। पुलिस को भी ज्यादा सख्ती नहीं करनी पड़ रही। कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद लोगों ने खुद एहतियात बरतनी शुरू कर दी है। जो लोग अपनी जरूरतों के लिए निकले हैं उन्हें पुलिस हिदायत देकर छोड़ रही है। घरों से कम निकलने का आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही नगर के मुख्य मार्ग सुनसान नजर आए। जगह-जगह पुलिस कर्मी व अर्धसैनिक बल का पहरा दिखाई दिया। दरअसल संभल में कोरोना पॉजिटिव 9 मरीज मिलने के बाद से लोगों में भय पनप गया है। जिस कारण लोग अनावश्यक घूमने से परहेज कर रहे हैं।
विज्ञापन

जागरूक लोगों ने तो घर से निकलना ही बंद कर दिया है। जिन लोगों में जागरूकता का अभाव है वे ही अपने गली मोहल्ले में दिखाई पड़ रहे हैं। इसी के चलते मुख्य मार्गों पर दिनभर सन्नाटा दिखाई देता है। जो लोग भटकते मिलते हैं और उनको किसी जरूरी काम से जाना होता है तो पुलिस हिदायत देकर जाने देती है। घर से कम निकलने का आग्रह किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed