फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fog started, cold increased due to falling temperature

Sambhal News: कोहरे का प्रकोप शुरू, तापमान गिरने से ठंड बढ़ी

Thu, 14 Nov 2024 03:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 14 Nov 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Fog started, cold increased due to falling temperature
संभल। बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। चारों ओर घना कोहरा छाया रहा। इस सर्दी के सीजन का यह पहला कोहरा रहा, जिसने लोगों को ठंड का अहसास हुआ। कोहरे के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ। हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। दिन भर कोहरा छाया रहने से धूप भी नहीं निकली।
विज्ञापन

नवंबर के दूसरे सप्ताह की समाप्ति पर अचानक गिरे तापमाने से जहां सर्दी की दस्तक दे दी है। वहीं दूसरी ओर घने कोहरे से वाहन चालकों के लिए मुश्किल खड़ी हो गई है। बुधवार की सुबह से ही बादल छाए रहे और कोहरे की धुंध भी छाई दिखाई दी। शाम होते ही घना कोहरा छा गया। इससे दृश्यता शून्य हो गई। 200 मीटर का भी दिखना मुश्किल हो गया। इसलिए मुख्य मार्गों पर वाहनों की कतार लग गईं। इसके अलावा तापमान में गिरावट आते ही लोगों ने भी गर्म कपड़े अचानक निकाल लिए हैं। बाजार में भी बिक्री शुरू हो गई है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 21 व अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 15 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया। दोनाें ही तापमान में हुई गिरावट के चलते सर्दी का अहसास होने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed