फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five-year-old boy dies due to bike collision while playing

Sambhal News: खेलते समय बाइक की टक्कर लगने से पांच वर्षीय बालक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jul 2023 01:22 AM IST
विज्ञापन
Five-year-old boy dies due to bike collision while playing
असमोली। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव पंसुखा में बाइक की टक्कर लगने से पांच वर्षीय बालक की मौत हो गई। परिजनों ने बिना किसी कार्रवाई के ही सुपुर्द ए खाक कर दिया। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव जोगीपुर निवासी जावेद की ससुराल ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव पंसुखा की है। जावेद का पांच वर्षीय बेटा जैनुल आदबीन नानी के घर गया हुआ था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह बालक अपने ननिहाल के लोगों के साथ खेत पर चला गया। सारे लोग खेत में धान की पौध लगा रहे थे। बालक सड़क पर खेल रहा था। इसी दौरान बाइक सवार आया तो उसने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बालक को गंभीर हालत में उपचार के लिए ले गए। जहां मौत हो गई। बाद में बाइक सवार और बालक के परिजनों के बीच जिम्मेदार लोगों ने समझौता करा दिया। पुलिस कार्रवाई के बिना ही सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी समझौता हो गया। बालक के परिजनों ने कार्रवाई के लिए कोई तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed