फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   five person injured in accident

मैक्स ने बाइक को मारी टक्कर, दो बच्चों सहित पांच घायल, तीन रेफर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Feb 2021 02:53 AM IST
विज्ञापन
five person injured in accident
गुन्नौर (संभल)। थाना क्षेत्र के मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव दौलतपुर की पुलिया के पास मैक्स व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो सहित पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने तीन को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जनपद अलीगढ़ के थाना अतरौली के गांव खेड़ा निवासी प्रमोद अपने भाई विकास के साथ थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव बसंतपुर में अपनी बहन की ससुराल गए हुए थे। सोमवार की दोपहर प्रमोद, विकास अपनी बहन आशा, भांजी गुंजन (8), भांजा चेतन (10) के साथ एक ही बाइक से घर वापस अलीगढ़ जा रहे थे। मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर गांव दौलतपुर की पुलिया के पास पहुंचे, तो मैक्स ने ओवरटेक करते समय बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पांचों लोग दूर जा गिरे और घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर बनी होने पर आशा, चेतन व गुंजन को अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना के बाद चालक मैक्स लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed