फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   five person dies to corona in sambhal

कोराना से 5 की मौत, 91 और संक्रमित मिले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
five person dies to corona in sambhal
संभल। जिले में संक्रमित लगातार बढ़ रहे हैं। 91 संक्रमित मरीजों के साथ ही कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3971 हो गई है। अब जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 630 है। इसमें पांच लोगों ने दम तोड़ दिया है। शुक्रवार की देर रात संभल के मोहल्ला ठेर निवासी 48 वर्षीय महिला की मौत हो गई। शनिवार को भी संक्रमित मरीजों की संख्या घटी नहीं। यह संख्या हर दिन बढ़ रही है। स्वस्थ होने वाले मरीजों से कई गुना ज्यादा बीमार लोग मिल रहे हैं। जो संक्रमण से जूझ रहे हैं। शनिवार को दम तोड़ने वालों में सरायतरीन निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति व हयातनगर निवासी 60 वर्षीय भाजपा नेता समेत कुल पांच लोग शामिल हैं। संक्रमित मिलने के बाद से ही मुरादाबाद के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उपचार के दौरान ही मौत हो गई। जिला सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज कुमार चौधरी ने बताया कि संक्रमितों की संख्या लगातार मिल रही है। संक्रमण से मरने वालों की मौत का आंकड़ा भी बढ़ा है। लोगों को एहतियात बरतने की बेहद जरूरत है। सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया और मास्क नहीं लगाया तो संक्रमण तेजी से फैलेगा। लोगों को जागरूक बनते हुए कोरोना से बचाव की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए। जिससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed