{"_id":"6096d6208ebc3ebcff3a26c5","slug":"five-person-die-due-to-corona-infection-sambhal-news-mbd388502079","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से पांच की मौत, 252 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से पांच की मौत, 252 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
संभल। जिले में संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला थमा नहीं है। लगातार लोगों की जान भी जा रही है। और संक्रमण भी तेजी से फैल रहा है। गौर करने वाली बात यह है कि संक्रमित मरीज अब ग्रामीण इलाकों में ज्यादा निकल रहे हैं। शनिवार के 252 नए मरीज सामने आए हैं। पांच लोगों की जान चली गई। जो मरीज मिले हैं इसमें सबसे ज्यादा मरीज ग्रामीण इलाके हैं। अब जिले में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 2135 हो गई है। जबकि कुल संक्रमित मरीज 8151 हैं। इसमें 5945 स्वस्थ्य होकर घर लौट गए हैं।
125 लोगों की मौत हो गई। 80 लोग कोरोना की दूसरी लहर में जान गंवा चुके हैं। संक्रमण तेजी से फैला है और मौतों की संख्या बढ़ी है। शनिवार को जो मौतें हुई हैं उसमें नरौली निवासी 35 वर्षीय महिला, दीपा सराय की 65 वर्षीय महिला, गांव बारीपुर भमरौआ की 62 वर्षीय महिला, दीपा सराय निवासी 45 वर्षीय महिला व हयातनगर निवासी 61 वर्षीय महिला शामिल हैं। यह आंकड़े सरकारी कागजों में दर्ज हैं। सूत्रों के अनुसार हकीकत में कई गुना संक्रमण से मौतें जिले में हुई हैं।
पंचायती चुनाव के बाद हालात बिगड़ने की पूरी संभावना थी। जिसका परिणाम सामने भी आने लगा है। अब जो मरीज मिल रहे हैं उसमें ज्यादा संख्या ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों की है। ग्रामीण इलाके के मरीजों की संख्या एक सप्ताह के भीतर तेजी से बढ़ी है। साफ जाहिर है कि संक्रमण गांवों तक पहुंच चुका है। स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस अधिकारी डा. मनोज चौधरी का कहना है कि संक्रमण की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग प्रयासरत है। लगातार संक्रमित मरीजों के संपर्क में रहे लोगों की पड़ताल की जा रही है। गंभीर मरीज एलटू अस्पताल में भर्ती कराए जा रहे हैं।