{"_id":"6604b4fe037609f0a60f99e4","slug":"five-people-injured-due-to-old-rivalry-with-sticks-and-sticks-sambhal-news-c-204-1-smbd1001-108777-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: पुरानी रंजिश में चले लाठी-डंडे, पांच लोग घायल
Thu, 28 Mar 2024 05:38 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Thu, 28 Mar 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
गुन्नौर (संभल)। गांव नदरौली में बुधवार को पुराने रंजिश के चलते दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें पांच लोग घायल हो गए। दो हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर किया है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदरौली निवासी भुवनेश ने गांव की एक युवती से प्रेम-प्रसंग के चलते लव मैरिज की थी। जिसके चलते युवती के परिजन उसके परिवार से रंजिश मानते थे। तभी से वह पत्नी के साथ हरियाणा में रहकर मजदूरी करता है। होली के त्योहार पर वह गांव आया था। मंगलवार की देर शाम दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के भुवनेश, उसका भाई उमेश और दूसरे पक्ष से मुकेश, दिनेश व बुधसेन घायल हो गए। सभी घायल कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने सभी को मेडिकल के लिए गुन्नौर सीएचसी भेज दिया। जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में उमेश व मुकेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दोनों पक्षों ने कार्रवाई की मांग की है।