फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five crores wasted...still darkness on the highway

Sambhal News: पांच करोड़ फुंक गए..हाईवे पर फिर भी अंधेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Five crores wasted...still darkness on the highway
चंदौसी(संभल)। तीन साल पहले बहजोई रोड सिम्स कॉलेज से पुराना बाईपास होते हुए बदायूं रोड पर पथरा गांव तक करीब पांच करोड़ की लागत से लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें कई बार खराब हो चुकी हैं। एक बार फिर से कई माह से स्ट्रीट लाइटें शोपीस बनी हुई हैं। कई तो पोल गिर कर धराशायी हो गए हैं। ऐसे में हाईवे पर सुबह-शाम हल्का कोहरा भी घिरने लगा है। ऐसे में स्ट्रीट लाइटें खराब होने से यातायात में लोगों को परेशानी हो रही है। सुबह व रात को टहलने वाले लोगों ने बाईपास पर जाना बंद कर दिया है।चंदौसी में बाईपास मार्ग पर 2022 में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गुलाब देवी ने प्रकाश व्यवस्था के लिए लाइट लगवाने का प्रस्ताव दिया था। पीडब्ल्यूडी यांत्रिक विभाग ने सिम्स कॉलेज से चंदौसी ग्रीन तक करीब पांच किलोमीटर तक, मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाइवे पर विश्वकर्मा धर्मकांटा तिराहा से बदायूं रोड पथरा तिराहे तक करीब चार किलोमीटर मार्ग पर दोनों साइड में करीब 650 स्ट्रीट लाइट लगवाई थीं। इन पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी अगस्त 2022 में इन लाइटों का उद्घाटन किया था और 15 अगस्त पर बाईपास मार्ग और बदायूं रोड प्रकाश से जगमगा उठा था। करीब छह माह से यह लाइटें खराब पड़ी हैं। विद्युत वितरण खंड से तहसील तिराहे तक कई पोल धराशायी भी हो गए हैं। देखरेख के अभाव में लाइटें बदहाल पड़ी हैं। इस संदर्भ में कई बार लोग पालिका से शिकायत भी करते रहे हैं। इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

----------
तीव्र मोड़ पर रहता है हादसों का खतरा
जिस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगी हैं। उस मार्ग पर कई मोड़ भी हैं। मौलागढ़ पुलिया के पास, बहजोई तिराहा, मंडी समिति फाटक, मुरादाबाद रोड हीरो एजेंसी के पास, विश्वकर्मा तिराहा, मुरादाबाद फर्रुखाबाद रोड पर रिलायंस पेट्रोल पंप के पास, बदायूं चुंगी, वन विभाग कार्यालय के पास, बेहतरी फाटक, पथरा मोड़ हैं। जहां रात के समय लाइटें न जलने के कारण हादसों का खतरा बना रहता है। क्योंकि इन स्थानों पर घना अंधेरा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
सिम्स कॉलेज से चंदौसी ग्रीन और विश्वकर्मा धर्मकांटा से पथरा तिराहे पर लगाई गईं स्ट्रीट लाइटें पालिका के हैंडओवर हैं। कई जगह पोल धराशायी भी हो गए हैं। प्रपोजल तैयार किया जा रहा है। जल्दी ही लाइटें सही करा दी जाएंगी।
-धर्मराज राम, ईओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed