फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Five Congressmen got bail

पांच कांग्रेसियों को मिली जमानत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Five Congressmen got bail
सरायतरीन के मोहल्ला मंगलपुरा में चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर आयोजित विचार गोष्ठी में बोलते वक्ता - फोटो : SAMBHAL
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष समेत पांच कार्यकर्ताओं को शांतिभंग के अंदेशे में जेल भेजे जाने से कांग्रेसियों में उबाल नजर आया। गुस्साए कांग्रेेसी शनिवार को जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। बाद में डीएम-एसपी को ज्ञापन देकर रिहाई की मांग उठाई। रिहाई न होने धरना-प्रदर्शन करने का अल्टीमेटम दिया। हालांकि एसडीएम न्यायालय में कांग्रेसियों की जमानत के लिए अर्जी दी गई जिसके बाद जमानत मंजूर हो गई। देरशाम कांग्रेसियों की मुरादाबाद कारागार से रिहाई भी हो गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तौकीर अहमद के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ता यशोदा चौराहे पर एकत्र हुए थे। भाजपा सरकार पर ईडी द्वारा लगातार कार्रवाई कराने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान सड़क पर कांग्रेसी सड़क पर बैठ गए थे जिससे यातायात बाधित होने लगा था। कोतवाल ओमकार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और पांच कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया था। हिरासत में लिए गए तौकीर अहमद, सलमान तुर्की, सुबहानी, तब्बन और राहत के खिलाफ शांतिभंग के अंदेशे में कार्रवाई करते एसडीएम के न्यायालय में पेश किया गया। जहां से सभी कांग्रेसियों को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन

शनिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेसी जिलाध्यक्ष विजय शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम कार्यालय पर पहुंच गए और धरना प्रदर्शन किया। डीएम मनीष बंसल और एसपी चक्रेश मिश्र को ज्ञापन देकर रिहाई की मांग की। हालांकि न्यायालय की प्रक्रिया के तहत देरशाम कांग्रेसियों की रिहाई हो गई। इस दौरान पूर्व मंत्री दीपक कुमार, पूर्व विधायक फूल कुंवर, चौधरी सुखराज सिंह, सचिन त्रिवेदी, शमीम अय्यूब, असलम खुर्शीद, ओमकार कटारिया, जितेंद्र कश्यप, मरगूब आलम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed