फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   UP: Marriage with girlfriend after beating her boyfriend, Panchayat got the decision done

UP: प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को पीटा, पंचायत में युवती बोली- अब इससे ही होगी शादी, फिर गूंज उठी शहनाइयां

Fri, 29 Mar 2024 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, संभल
अमर उजाला नेटवर्क, संभल Updated Fri, 29 Mar 2024 02:44 AM IST
सार

संभल में युवती से मिलने पहुंचे प्रेमी को उसके परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद उसकी जमकर धुनाई की गई। पंचायत के दौरान युवती ने उससे शादी की जिद पकड़ ली। इसके बाद दोनों को विदा कर दिया गया। 

विज्ञापन
UP: Marriage with girlfriend after beating her boyfriend, Panchayat got the decision done
प्रेमी से शादी करने के लिए अड़ गई युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रजपुरा में प्रेमिका को प्रेमी से मिलते देख परिजनों ने पकड़ लिया। इसके बाद प्रेमी की जमकर धुनाई की गई। मामले की पंचायत बैठी और प्रेमिका अपने प्रेमी ने साथ रहने की जिद पर अड़ गई। इसके बाद पंचायत ने उसे प्रेमी के साथ भेजने का फैसला कर दिया।

विज्ञापन


यह मामला मंगलवार देर की रात का है। घटना रजपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी युवती का एक वर्ष से बदायूं जनपद के निवासी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक की फोन पर बात हुई तो मंगलवार की रात को युवती के गांव पहुंच गया।
विज्ञापन


युवती को जंगल में मिलने के लिए बुला लिया। जिसकी भनक युवती के परिजनों को लगी तो उन्होंने प्रेमी युगल को जंगल में एक साथ पकड़ लिया। प्रेमी की जमकर पिटाई की गई। युवती ने प्रेमी की पिटाई का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक के परिजनों को सूचना दी गई। देर रात तक प्रेमी युगल के परिजनों के बीच पंचायत चली। इसमें युवती प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। परिजनों ने बाद में युवती को उसके प्रेमी के साथ बुधवार को भेज दिया।

युवक के परिजन प्रेमिका को लेकर अपने गांव चले गए हैं। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed