फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   First drank alcohol with friend, later shot

पहले दोस्त के साथ पी शराब, बाद में मार दी गोली

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
First drank alcohol with friend, later shot
संभल/ असमोली। ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र में सोमवार को दो दोस्तों ने बैठकर साथ में शराब पी और उसके बाद एक ने दूसरे दोस्त को तमंचे से गोली मार दी। गनीमत रही कि गोली बराबर से होकर निकल गई। जबकि कूल्हे में छर्रे लग गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ऐंचोड़ा कंबोह थाना क्षेत्र के गांव चकिया निवासी सूरज और रोहित आपस में दोस्त हैं। सोमवार की दोपहर में दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। उस समय मामला शांत कर दिया था। शाम को रोहित ने सूरज को अपने पास बुलाया और दोनों शराब पीने लगे। शराब के नशे में रोहित ने सूरज से कहा कि दोपहर में बहुत अकड़ रहा था। इतना कहने के बाद तमंचा निकाला और गोली चला दी।
विज्ञापन

गोली तो नहीं लगी, लेकिन सूरज को छर्रे लग गए। इससे वह घायल हो गया। घायल को मुरादाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को दोपहर पुलिस को तहरीर दी गई। पुलिस ने रोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पुष्कर मेहरा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके कब्जे से तमंचा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed