फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   firing men teen ghayal

बच्चों के विवाद में फायरिंग, तीन घायल

Sat, 03 Sep 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल Updated Sat, 03 Sep 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
firing men teen ghayal
kalwari firing - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, आगरा
दो घायलों को राजकीय चिकित्सालय लाया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन



शुक्रवार की अपराह्न शहर के मुहल्ला कुरैशियान में सपा नगराध्यक्ष महमूद अख्तर उर्फ बबलू के भतीजे दानिश, सालिम व सोनू से इसी मुहल्ले के दिलशाद के पुत्र मोनिश से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। दिलशाद की पत्नी तबस्सुम का आरोप है कि मोनिश को खंभे में बाधकर बैल्ट से पीटा, जिससे वह जख्मी हो गया लेकिन बाद में लोगों को समझा बुझाकर दोनों पक्षों को शांत कर दिया लेकिन देर रात करीब ग्यारह बजे सपा नेता के भतीजों ने फिर मारपीट शुरू कर दी।


यहां ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई, जिससे मुहल्ले में अफरा तफरी शुरू हो गई। फायरिंग में गोली लगने से राहगीर व बीच बचाव करने रुके मोहल्ले के ही इरफान (60) पुत्र इस्लाम के अलावा दिलशाद (52) पुत्र इकबाल घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। घायल इरफान व दिलशाद को मेडिकल परीक्षण व उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय भेजा गया है। कोतवाली प्रभारी इंद्रेश चाहर ने बताया कि बच्चों के बीच का विवाद है, घायलों को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है। मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed