फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   firing in sambhal village

बच्चों को पीटने के बाद युवक ने गांव में की फायरिंग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 May 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
firing in sambhal village
संभल/पवांसा। हयातनगर थाना क्षेत्र के गांव कैली में बच्चों में विवाद हो गया। जिसके बाद एक पक्ष की ओर से फायरिंग कर दी गई। जिससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आरोपी तमंचा लेकर मोहल्ले में लोगों को दौड़ाने लगा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन वह हाथ नहीं आया।
विज्ञापन

गांव कैली में गुरुवार की दोपहर 2 बजे मोहल्ले में बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान एक युवक ने बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद गांव ऐचोंली निवासी राधे सिंह ने मना किया तो युवक ने बुजुर्ग के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद युवक ने छत पर चढ़कर फायरिंग की। इससे गांव में अफरा तफरी का माहौल बन गया। छत उतरने के बाद लोगों को दौड़ाया। जिससे लोग घरों में कैद हो गए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed