{"_id":"60bd1b8e8ebc3e00d0683066","slug":"firing-in-election-rivalry-one-person-injured-chandausi-news-mbd3913714183","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिशन में फायरिंग, युवक के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिशन में फायरिंग, युवक के गर्दन में लगी गोली, हालत गंभीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुन्नौर(संभल)। कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर में शनिवार की रात ग्राम प्रधान के चुनाव की रंजिश को लेकर आरोपियों ने एक युवक को घेर लिया और तमंचे से फायरिंग की। एक गोली युवक के गर्दन में फंस गई। गंभीर हालत में दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी रामविचार ने पुलिस ने दी तहरीर में बताया कि उसका भाई सत्यराम सिंह गाड़ी चलाता है। हाल में ही वह गांव आया हुुआ था। आरोप है कि ग्राम प्रधान के चुनाव में वोट न देने पर हारे हुए प्रत्याशी व समर्थक रंजिश रखते हैं। उसका भाई सत्यराम शनिवार की रात करीब नौ बजे डेयरी से दूध लेकर घर आ रहा था। रास्ते में बाइक पर आ रहे हारे प्रत्याशी ने अपने समर्थकों के साथ उसे रोक लिया और वोट न देने की बात पर कहासुनी होने लगी। इसके बाद आरोपियों ने फायर कर दिया।
एक गोली सत्यराम की गर्दन में जा फंसी। गोली लगते ही सत्यराम गिर पड़ा। शोर सुनकर आसपास के लोग भी आ गए। आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल सत्यराम को परिजनों ने सीएचसी गुन्नौर में भर्ती कराया। वहां से उसे गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया है, वहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। गांव में विवाद की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। घायल युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने गांव निवासी आरोपी ज्ञापन सिंह, विजयपाल, संजीव, सुखराम के खिलाफ जानलेवा हमले के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी मौके से फरार हो गए।