{"_id":"635c335ee5794473fd7a7bf2","slug":"firing-between-two-sides-during-fight-two-injured-sambhal-news-mbd445631071","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट के दौरान फायरिंग, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट के दौरान फायरिंग, दो घायल
विज्ञापन
हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन में जुमे की नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से निकलते समय दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ा तो दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान एक पक्ष की ओर से फायरिंग किए जाने का आरोप है। इसमें दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। जिसे देखकर दोनों पक्षों के लोग भाग गए। पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। वहीं पुलिस का कहना है कि कबूतरों को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ है। इसमें दो लोग घायल हुए। फायरिंग करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
सरायतरीन के मोहल्ला पीलाखदाना निवासी मोहम्मद नौमान का आरोप कि उनके तहेरा भाई रोमान मोहल्ले की ही मस्जिद में जुमे की नमाज अदा करने गया था। नमाज अदा करने के बाद मस्जिद से बाहर आते समय मोहल्ले के ही मोईन को किसी ने धक्का दे दिया। मोईन रोमान पर शक करने लगा और उसके साथ मारपीट की। रोमान ने घर आकर सारी घटना अपने परिजनों को बताई। जब रोमान के परिजन इसकी शिकायत करने मोईन के घर गए तो विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। मारपीट करने लगे।
इस दौरान मोईन की ओर से फायरिंग भी की गई। जिसमें दूसरे पक्ष के मोहम्मद नौमान और मोहम्मद बिलाल घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी भाग गए। पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। वहीं, थाना प्रभारी राजेश कुुमार सोलंकी ने बताया कि दो पक्षों में विवाद के दौरान फायरिंग हुई है। जिसमें दो लोग घायल हैं। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।