फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   firing between police and chief

दुर्गा कालोनी में पुलिस बदमाशों में फायरिंग

Sat, 30 Jul 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल
अमर उजाला/ ब्यूरोसंभल Updated Sat, 30 Jul 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
firing between police and chief
संभल की दुर्गा कालोनी में बदमाश होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस।

विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के दुर्गा कालोनी निवासी लेखपाल के घर के चोरों ने ताले तोड़ लिए। उनके घर से सामान चोरी कर लिया। लेखपाल किसी काम से झांसी गए हैं। उनके लौटने के बाद ही जानकारी हो सकेगी कि कितना सामान चोरी हुआ है।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और बदमाशों में फायरिंग भी  हुई, लेकिन बदमाश पकड़े    नहीं जा सके।

लेखपाल सतवीर सिंह बुधवार को अपनी पत्नी हेमलता के साथ पुत्री सुरभि का दाखिला कराने गए थे। गुरुवार को रात ढाई बजे के करीब चोरों ने उनके घर के ताले तोड़ दिए। सामान भी चोरी किया है। आहट की आवाज सुनकर पड़ोसी की आंख खुल गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी। इस पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। खेतों की ओर आहट होने पर मोहल्ले के एक युवक ने उस ओर टार्च दिखा दी। इस पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग करते हुए बदमाशों की घेराबंदी की भी कोशिश की, लेकिन बदमाश भाग गए।
विज्ञापन


लेखपाल के घर के बराबर में ही उनका लैपटॉप पड़ा मिला है। इसकी सूचना फोन पर लेखपाल को दी गई। लेखपाल के गांव से उनकी मां आनंदी दुर्गा कालोनी पहुंची। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह   ने बताया कि लेखपाल के घर वापस लौटने पर ही चोर  कितना सामान ले गए हैं, इसका अंजादा लगाया जाएगा। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने फायरिंग की घटना से इनकार किया है लेकिन उनका कहना है कि पुलिस बदमाशों के मौजूद होने की सूचना पर गई थी। कोई पकड़ा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed