फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire started due to leaking cylinder, woman burnt to death

Sambhal News: सिलिंडर लीक होने से लगी आग, महिला की जलकर मौत

Mon, 20 May 2024 03:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 20 May 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
Fire started due to leaking cylinder, woman burnt to death
चंदौसी (संभल)। कोतवाली के मोहल्ला लक्ष्मणगंज में रविवार की रात करीब साढ़े आठ बजे सिलिंडर में गैस लीक होने से लगी आग की चपेट में आकर रूबी (34) की मौत हो गई। जबकि उसकी भाभी यासमीन गंभीर रूप से झुलस गई। उसे मुरादाबाद रेफर किया गया है।
विज्ञापन

चंदौसी के मोहल्ला लक्ष्मण गंज निवासी इसरार हार्डवेयर की दुकान चलाता है। रविवार को चंदौसी के गोलागंज के निवासी उसका साला मुस्तकीम अपनी पत्नी रूबी के साथ उनके घर आया था। शाम के समय इसरार और मुस्तकीम दोनों बाहर घूमने चले गए। जबकि इसरार की पत्नी यासमीन और रूबी घर पर खाना बना रही थीं। बताते हैं कि अचानक सिलिंडर से गैस लीक होने से आग लग गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर घर में पहुंचे तो दोनों महिलाएं आग की लपटों के बीच घिरी हुई थीं। लोगों ने अग्निशमन विभाग को फोनकर आग लगने की सूचना दी। साथ ही अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद दमकल पहुंची। जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में मौके से रूबी के शव के अवशेष मिले, जबकि यासमीन का अस्सी प्रतिशत शरीर चल चुका था। उसे चंदौसी के निजी अस्पताल में लेकर गए। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुरादाबाद रेफर कर दिया। कोतवाली पुलिस के साथ ही सीओ डॉ. प्रदीप कुमार भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटना स्थल का मुआयना कर परिजनों ने घटना की पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। इसके बाद रूबी के शव को पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन

------------------
बमुश्किल आग पर पाया काबू
हादसे के समय लोगों की मौके पर भीड़ जुट गई। लोग अपने अपने तरीके से आग बुझाने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। पानी रेता सब कुछ आग के सामने फेल हो रहा है। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
घरेलू सामान भी जलकर राख
आग से अधिकांश घरेलू सामान भी जल गया। मौके की स्थिति देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दोनों महिलाएं आग से बचने के लिए पूरे घर में इधर उधर भागी होंगी। यहीं कारण था कि रसोई के बाहर रखे तख्त का सामान भी जल गया। आग इतनी भीषण थी कि दीवारों में चटक आ गई।


--------------

वर्जन
सिलिंडर से गैस लीक होने पर आग लगने की सूचना मिली थी। एक महिला की जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला काे गंभीर हालत में मुरादाबाद रेफर किया गया है। शव पीएम को भेजा गया है। -डॉ. प्रदीप कुमार, सीओ चंदौसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed