फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire fighting equipment will be installed in the hospital

Sambhal News: जिला अस्पताल से दूर होगा आग का डर, डेढ़ करोड़ से लगेंगे उपकरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:17 PM IST
विज्ञापन
Fire fighting equipment will be installed in the hospital
संभल।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से अग्निशमन उपकरण लगाए जाएंगे। इसके लिए शासन की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ को कार्यदायी संस्था बनाते हुए जिम्मेदारी दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 77.44 लाख रुपये की पहली किस्त जारी कर दी है। जल्द ही उपकरण लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
जनपद में यह इकलौता ऐसा अस्पताल है, जहां सौ बेड हैं। जिले का यही सबसे बड़ा अस्पताल है। अस्पताल में सात चिकित्सकों की ओपीडी चलती है। इमरजेंसी सेवा के साथ वार्ड भी उपलब्ध हैं, जिसमें 20 बेड पर वेंटिलेटर की सुविधा है। अल्ट्रासाउंड, एक्सरे और सिटी स्कैन की भी सुविधा है। अस्पताल परिसर में वार्ड, ओपीडी, सिटी स्कैन कक्ष, जांच कक्ष समेत करीब आठ से अधिक भवन हैं, जिनमें आग बुझाने के लिए न ही कोई यंत्र हैं और न ही मशीनें लगी हैं। इसी के चलते अस्पताल प्रबंधन की ओर से अग्निशमन यंत्र व उपकरणों के लिए मुख्यालय को प्रस्ताव भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है।
विज्ञापन

इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से राज्य निर्माण सहकारी संघ को पूरे अस्पताल परिसर में फायर फाइटिंग सिस्टम लगाने की जिम्मेदारी दी गई है, जिसके लिए डेढ़ करोड़ से अधिक के बजट की मंजूरी मिली है। यह धनराशि अस्पताल प्रबंधन द्वारा कार्यदायी संस्था को दी जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने पहली किस्त की धनराशि कार्यदायी संस्था को भेजने की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



- डेढ़ करोड़ की लागत से फायर फाइटिंग सिस्टम लगेगा। इसके लिए 77.44 लाख की पहली किस्त मिली है। इन्हें कार्यदायी संस्था को भेजने की तैयारी की गई है। उम्मीद है कि इस माह के अंत से काम शुरू कर दिया जाएगा। डॉ.अनूप अग्रवाल, सीएमएस


28 जून 2022 को जिला अस्पताल में लग गई थी आग
संभल। जिला अस्पताल में 28 जून 2022 को जनरल वार्ड में आग लग गई थी। आनन-फानन में सभी मरीज बिल्डिंग से बाहर निकाले गए। गनीमत यह रही थी आग लगने के समय जनरल वार्ड में कोई मरीज भर्ती नहीं था। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग को नियंत्रित कर लिया गया था। इसमें किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। हाल ही में बहजोई सीएचसी में आग लग गई थी। आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं। अब इससे राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed