फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fire, bulaki chauraha

बुलाकी का चौराहा में चली गोली दो को छर्रे लगे, अफरातफरी

Thu, 07 Jul 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संभल
ब्यूरो/अमर उजाला संभल Updated Thu, 07 Jul 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
fire, bulaki chauraha
zimmerman gun - फोटो : reuters
संभल के बुलाकी का चौराहा में अचानक गोली चलने से बुधवार को रात्रि 8.45 बजे अफरातफरी मच गई। गोली चलने से दो लोगों को छर्रे लगे हैं। घटना की सूचना मिलते ही नखासा थाना और कोतवाली संभल की पुलिस पहुंच गई। सीओ ने भी मौके का दौरा किया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं। घटना के पीछे आपसी विवाद सामने आया है।  
विज्ञापन


तिमरदास सराय निवासी रिजवान और शुभान बुधवार को रात्रि साढ़े पौने नौ बजे के करीब बुलाकी का चौराहे पर खड़े थे। अचानक दो बाइकों पर सवार होकर चार युवक आए। इनमें दो के हाथो में तमंचे थे। इन लोगों ने रिजवान को निशाना बनाकर अचानक फायर किया। जिसमें उसके साथ खड़े शुभान को भी छर्रे लगे हैं। इससे मौके पर अफरातफरी भरा माहौल बन गया। भीड़ एकत्र होने लगी। इसी बीच बाइक सवार तमंचे लहराते हुए भाग गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली संभल और नखसा थाने की पुलिस पहुंची। अपर पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित तथा सीओ अफसर अब्बास जैदी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने हमलवारो की तलाश कराई लेकिन कोई हाथ नहीं आया। इस बीच कोतवाली पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। दोनों को छर्रे लगे हैं। घटना के संबंध में अब तक जो जानकारी सामने आई है उसके मुबाबिक एक किशोर के आपत्तिजनक सार्वजनिक किए जाने का रिजवान ने विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिन लोगों ने फोटो सार्वजनिक किए थे वही लोग रिजवान से रंजिश मान रहे थे और इसी रंजिश में गोली मारी गई। रिजवान के साथ मौजूद शुभान ने गोली मारने वालों को देखा है और उनके नाम पुलिस को बताए हैं पुलिस अब उनकी तलाश कर रही है। मौके पर सतर्कता बरती जा रही है क्योंकि जरा सी लापरवाही किसी बड़ी घटना का कारण बन सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed