फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire broke out in the office of Inter College due to short circuit

Sambhal News: शाॅर्ट सर्किट से इंटर कॉलेज के कार्यालय में लगी आग

Mon, 03 Feb 2025 12:52 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Mon, 03 Feb 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in the office of Inter College due to short circuit
विज्ञापन

ओबरी।
असमोली क्षेत्र के निजी इंटर कालेज के कार्यालय में रविवार सुबह शाॅर्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे करीब दो लाख का नुकसान होने की आशंका है। आग पर अग्निशमन यंत्रों से काबू पाया गया। आग लगने से स्कूल कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में रखे दस्तावेज जलकर राख हो गए।

असमोली ब्लाॅक क्षेत्र में मनोटा-चाैधरपुर मार्ग किनारे गांव मंसूरपुर माफी में स्थित सेंट ख्वाजा गरीब नवाज इंटर काॅलेज में रविवार सुबह इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा चल रही थी। स्कूल में जेनरेटर से विद्युत आपूर्ति की जा रही थी, इसी दौरान बिजली आ गई। जिससे स्कूल कार्यालय में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने कार्यालय को अपनी चपेट में ले लिया। आग से सीसीटीवी कैमरों के दो डीवीआर, लैपटाॅप, वायरिंग, स्कूल के दस्तावेज आग की चपेट में आ गए। जब तक स्कूल में लगे अग्निशमन यंत्रों का प्रयोग किया गया तब तक ऑफिस में रखे लैपटाॅप और दस्तावेज राख में तब्दील हो गए। मंसूरपुरमाफी गांव के निवासी स्कूल प्रबंधक मोहम्मद इमरान ने बताया कि आग लगने से करीब एक लाख का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed