फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fire breaks out in cattle shed, three animals burnt

Sambhal News: पशुशाला में लगी आग, तीन पशु झुलसे

Fri, 29 Mar 2024 02:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 29 Mar 2024 02:51 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in cattle shed, three animals burnt
जुनावई (संभल)। थाना क्षेत्र के गांव अहरौला नबाजी के किसान धनधारी सिंह की पशुशाला में बृहस्पतिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। धुंआ उठता देख और जानवरों की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंचे। बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग लगने से पशुशाला में बंधे तीन पशु झुलस गए, अन्य पशुओं को समय रहते बचा लिया गया।
विज्ञापन

किसान धनधारी सिंह ने बताया कि वह बृहस्पतिवार की दोपहर अपने खेत पर काम कर रहा था। परिवार के अन्य लोग भी काम में हाथ बंटाने के लिए खेत पर ही मौजूद थे। दोपहर में उन्हें पशुशाला मेें आग लगने की सूचना आसपास के लोगों से मिली। आग किस तरह लगी, इसकी जानकारी नहीं है। जब लोगों ने पशुशाला से पशुओं की आवाज और छप्पर से धुआं और आग की लपटें उठती देखी, तो आग बुझाने के लिए पहुंच गए। किसी तरह पानी डालकर आगू पर काबू पाया। इस दौरान पशुशाला में बंधे तीन पशु आग से झुलस गए थे, जबकि अन्य पशुओं को खोलकर बचा लिया गया। इसके अलावा कृषि संबंधित सामान, भूसा आदि भी जल गया है। आग लगने की सूचना अग्नि शमन विभाग को नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed