फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   fir on eight in the firing case

करछली गांव में हुई मारपीट व फायरिंग के मामले में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
fir on eight in the firing case
संभल/सरायतरीन। गांव करछली में शनिवार की शाम हुई फायरिंग व मारपीट के मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर आठ लोगों के खिलाफ जानलेवा हमला करने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर है। जिसने विवाद शुरू किया और बाद में फायरिंग व मारपीट की। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन

दरअसल इस विवाद के दौरान पुलिस कर्मियों से अभद्रता करने की चर्चा गांव में बनी थी। गांव करछली निवासी सतीश पुत्र उदयवीर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह शनिवार शाम अपने भाई सुबेद सिंह के साथ बातचीत कर रहा था।
विज्ञापन

इसी दौरान गांव निवासी गुलफाम यादव, संजय उर्फ संजू, विजेंद्र, उमेश, जसवीर, नवरत्न, अशोक व गांव नूरपुर ततारपुर निवासी दिनेश आए और गाली गलौज के बाद मारपीट करने लगे। इसी दौरान फायरिंग की गई। पीड़ित का कहना है कि हल्के पर तैनात पुलिस कर्मी मौके पर आ गए। आरोपियों ने फायरिंग की और मौके से भाग गए। पुलिस ने काफी पीछा किया लेकिन कोई हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि गुलफाम यादव हिस्ट्रीशीटर बदमाश है जो आए दिन लोगों के साथ मारपीट करता है और धमकाता है। गांव में पुलिस कर्मियों के साथ भी अभद्रता करने की चर्चा बनी थी। हयातनगर थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र भड़ाना का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सभी भागे हुए हैं। जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed