{"_id":"5a9b05574f1c1bff388bb14a","slug":"fighting-in-two-parties-to-strike-prayers","type":"story","status":"publish","title_hn":"नमाज अदा करने में दो पक्षों में मारपीट-पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नमाज अदा करने में दो पक्षों में मारपीट-पथराव
ब्यूरो अमर उजाला / संभ्ाल
Updated Sun, 04 Mar 2018 01:58 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैथरा-धर्मपुर में नमाज अदा करने के दौरान किसी बात पर एक ही समुदाय के दो पक्षों में गाली-गलौच होने लगी। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों ओर से पथराव शुरू हो गया। इससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
करीब घंटे भर तक रुक-रुक कर दोनों पक्ष एक-दूसरे पर पथराव करते रहे। घटना में बालक समेत दो लोग लहूलुहान हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने डंडा फटकार कर भीड़ को तितर-बितर किया। घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज चल रहा है। एक पक्ष की तहरीर के आधार पर थाना पुलिस ने 11 लोगों को नामजद कर दो संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार को थाना क्षेत्र के गांव मैथरा-धर्मपुर में दोपहर डेढ़ बजे नमाज अदा करने को लेकर लोग धर्मस्थल पर पहुंचे। इसी बीच पुरानी बात को लेकर दो पक्षों में गाली-गलौच होने लगी। बात बढ़ने पर मारपीट शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। इसके चलते गांव में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 पुलिस की दो गाड़ियां और बज्र वाहन की पुलिस ने डंडा फटकार कर दोनों पक्षों के लोगों को खदेड़ा।
विज्ञापन
कोतवाल अंजू भदौरिया ने बताया कि एक पक्ष से करीब दस वर्षीय बालक अरकान व इकबाल घायल हो गए है। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पुलिस के मुताबिक एक पक्ष के कल्लू खां पुत्र बाबू खां की तहरीर पर गांव के ही छिद्दन, इब्राहीम व इसराइल पुत्रगण सुक्खन, मोमीन, ताहिर व मुनासिब पुत्रगण चांद खां, सदाकत व शहादत पुत्रगण शमशाद, मकसूद व मशरूफ पुत्रगण भूरे व रहमान पुत्र अब्दुल सलाम के खिलाफ एफआइआर कराई गई गई है।