{"_id":"674b6757864b9529e80c8fd4","slug":"fight-for-fertilizer-farmers-argue-for-tokens-sambhal-news-c-204-1-chn1003-115564-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: खाद के लिए मारामारी, किसानों में टोकन के लिए हुई नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: खाद के लिए मारामारी, किसानों में टोकन के लिए हुई नोकझोंक
Sun, 01 Dec 2024 12:58 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sun, 01 Dec 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। सहकारी समितियों पर खाद के लिए मारामारी है। चंदौसी में सुबह दस बजे राजस्व और कृषि विभाग की मौजूदगी में खाद का वितरण शुरू हुआ तो टोकन के लिए किसानों में जमकर नोकझोंक हुई। पर्याप्त खाद न होने पर काफी किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा।
शनिवार को भी मंडी समिति इफ्को खाद केंद्र पर किसान ठंड में सुबह से ही समितियों के बाहर एकत्र होने शुरू हो गए। इनमें महिलाएं किसान भी शामिल थीं। सुबह दस बजे करीब प्रशासन द्वारा नियुक्त नोडल की मौजूदगी में वितरण शुरू हुआ। वहीं टोकन लेने को लेकर किसानों में धक्का मुक्की का माहौल हो गया। पहले टोकन लेने को लेकर आपस में तीखी नोकझोंक होती रही। तमाम किसानों को बिना खाद के निराश होकर लौटना पड़ा।