फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fever outbreak in Hazratnagar Garhi

हजरतनगर गढ़ी में बुखार का प्रकोप, सौ से अधिक बीमार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:03 AM IST
विज्ञापन
Fever outbreak in Hazratnagar Garhi
डेंगू, मलेरिया व वायरल बुखार का प्रकोप अभी ग्रामीण क्षेत्रों में थमा नहीं है। गांव मोहम्मदपुर मालनी व धीमरखेड़ी के बाद अब इसका प्रकोप गांव हजरतनगर गढ़ी में अधिक दिखाई दे रहा है। लगातार बढ़ रहे प्रकोप के बीच बुखार से पीड़ित लोगों में भय का माहौल है। पीड़ितों का कहना है कि जुकाम और खांसी के साथ ही तेज बुखार होता है। चिकित्सकों के यहां भी मरीजों की भीड़ लगी हुई है। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची है। मजबूरन मरीजों को अप्रशिक्षित चिकित्सकों और निजी अस्पतालों में उपचार कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हजरतनगर गढ़ी में काफी दिन से बुखार का प्रकोप चल रहा है। गांव में करीब सौ लोग वायरल बुखार से पीड़ित हैं। बुखार पीड़ित लोगों में डेंगू आशंकित और टाइफाइड के मरीज अधिक हैं। जबकि मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी मुन्नू की जांच रिपोर्ट में डेंगू के लक्षण पाए गए। हालात यह हैं कि हर घर में मरीज है। पीड़ितों का कहना है कि गांव में अभी तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर नहीं लगाया गया है। बुखार से ग्रस्त लोग गांव में ही झोलाछाप व निजी से इलाज करा रहे हैं। जबकि कुछ मरीजों का इलाज संभल के निजी अस्पतालों में चल रहा है। मोहल्ला बाजार में जहरा, शुऐब खां, जमील और मोहल्ला अंबेडकर नगर में प्यारे लाल, प्रियंका, तहसीन, अंशिका, रेहान, अजीत, सुमित, अमित व मोहल्ला वाल्मीकि बस्ती में नितिन मसीहा, राखी आदि कई लोग बुखार से पीड़ित हैं। ग्रामीणों ने गांव में सफाई व्यवस्था का दुरुस्त कराने और दवाइयों का छिड़काव कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed