फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fertilizer will be distributed under the supervision of the nodal officer

Sambhal News: नोडल अधिकारी की निगरानी में किया जाएगा खाद का वितरण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Fertilizer will be distributed under the supervision of the nodal officer
चंदौसी। खाद की ओवररेट बिक्री और टैगिंग न हो, सभी किसानों को खाद मिल सके। इसके लिए नोडल अधिकारी और लेखपाल की देखरेख में खाद का वितरण किया जाएगा। डीएम राजेंद्र पैंसिया के आदेश पर जनपद स्तरीय अधिकारियों की ब्लॉक बार उर्वरक विक्रेताओं के यहां नोडल अधिकारी के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। ब्लॉक बनियाखेड़ा में जिला कृषि अधिकारी, ब्लॉक संभल में उप कृषि निदेशक, ब्लॉक बहजोई में जिला कृषि रक्षा अधिकारी, ब्लॉक पवांसा में एआर कोऑपरेटिव, ब्लॉक गुन्नौर अपर जिला कृषि अधिकारी, ब्लॉक जुनावई में मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, ब्लॉक राजपुरा में जिला गन्ना अधिकारी, ब्लॉक असमोली में जिला प्रबंधक पीसीएफ की नोडल अधिकारियों के रूप में ड्यूटी लगाई गई है। इनके साथ लेखपालों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिनकी प्रत्येक दिन डीपीएमयू के माध्यम से समीक्षा की जाएगी। वहीं जिला कृषि अधिकारी और अपर जिला कृषि अधिकारी के द्वारा जनपद में उर्वरक विक्रेताओं के यहां जाकर अपनी उपस्थिति में निर्धारित मूल्य पर यूरिया का वितरण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed