फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Fear of wolf continues, villagers are reluctant to go alone in the fields

Sambhal News: भेड़िये की दहशत बरकरार, खेतों में अकेले जाने से कतरा रहे ग्रामीण

Sun, 08 Sep 2024 05:43 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Sun, 08 Sep 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Fear of wolf continues, villagers are reluctant to go alone in the fields
धनारी (संभल)। गांव हरफरी में भेड़िया दिखने की चर्चा से लोगों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अकेले खेतों पर जाने से डर रहे हैं। वहीं छोटे बच्चों को घर से अकेले बाहर जाने से रोका जा रहा है। हालांकि अभी तक भेड़िया होने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

धनारी के गांव हरफरी में तीन दिन से भेड़िया देखे जाने की चर्चा जोरों पर है। ग्रामीणों ने बुधवार की रात रामनिवास के घर के बाहर भेड़िया देखने का दावा किया था। शोर मचाने पर वह बाजरे के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने लाठी डंडे लेकर खेत में भेड़िये की तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। खेत में जानवर के पंजों के निशान भी नहीं मिले हैं। हालांकि तभी से पूरे गांव में दहशत का माहौल है। ग्रामीण खेत में अकेले जाने से बच रहे हैं। तीन से चार की संख्या में ही वह खेतों पर जा रहे हैं। शाम होने से पहले ही खेतों से वापस लौट रहे हैं। छोटे बच्चों को भी घर से अकेले नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विनीत कुमार और आरएफओ ब्रजमोहन ने जानकारी होने से इन्कार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed