{"_id":"6737ca405544953beb0d7484","slug":"fear-of-bulldozer-now-removing-encroachments-themselves-sambhal-news-c-204-1-chn1003-115140-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: बुलडोजर का भय, अब खुद हटा रहे अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: बुलडोजर का भय, अब खुद हटा रहे अतिक्रमण
Sat, 16 Nov 2024 03:55 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
चंदौसी (संभल)। नगर पालिका ने शुक्रवार को आठवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रखा। अतिक्रमण की सीमा में फव्वारा चौक की 15 से अधिक दुकानें और यूनियन बैंक के आगे के हिस्सों को चिन्हित किया गया। इन्हें तोड़ने की चेतावनी दी गई, लेकिन इससे पहले ही दुकानदारों ने नाले के हिस्से पर बनी दुकानों को स्वयं तोड़ना शुरू कर दिया। ऐसे में दिनभर फव्वारा चौक पर अफरा तफरी का माहौल दिखाई दिया। दोपहर में डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने शहर में भ्रमण कर अभियान का हाल जाना।
चंदौसी नगर पालिका का अतिक्रमण हटाओ अभियान अब वृहद रूप लेने लगा है। आलम यह है कि लोग स्वयं ही अतिक्रमण को ध्वस्त कर रहे हैं। वहीं पालिका की जेसीबी लगातार अतिक्रमण पर गरज रही है। शुक्रवार को सुबह डिप्टी कलक्टर टीम को लेकर लायंस कॉलोनी पहुंचे। यहां यूनियन बैंक का अगला हिस्सा और बाल विद्या मंदिर का गेट व बाउंड्री वॉल सड़क की जद में थे। जिसे शाम तक स्वयं तोड़ने के लिए चेतावनी दी गई, लेकिन जब अतिक्रमण नहीं तोड़ा तो टीम ने जेसीबी से अतिक्रमण ढहा दिया। यूनियन बैंक के अगले हिस्से को कार्तिक पूर्णिमा के अवकाश होने की वजह से छोड़ दिया गया। इसके अलावा शहर के फव्वारा चौक, माल गोदाम रोड, आजाद रोेड, मुंसिफ रोड पर अतिक्रमण चिन्हित किया गया। साथ ही निशान लगाकर उन्हें तोड़ने की चेतावनी दी गई। डिप्टी कलक्टर ने चिन्हित अतिक्रमण को स्वयं हटाने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि अगर स्वयं अतिक्रमण नहीं हटाया तो जेसीबी से ढहा दिया जाएगा। इस दौरान तहसीदार धीरेंद्र कुमार की स्कूल स्वामी से नोकझोंक भी हुई। प्रशासन का सख्त रवैया देेखकर लोगों ने स्वयं ही अतिक्रमण तोड़ना शुरू कर दिया। फव्वारा चौक पर दुकानदारों ने नाले के ऊपर बने हिस्से को तोड़ना शुरू कर दिया। दिन भर फव्वारा चौक पर छेनी हथाैड़े और मशीनों के घनघनाने के आवाज सुनाई देती रही। वहीं पालिका की टीम मलबे को भी लगातार हटाने में जुटी रही।
डीएम ने देखा अभियान का हाल
डॉ. राजेंद्र पैंसिया ने दोपहर में शहर का भ्रमण कर अतिक्रमण हटाओ अभियान का हाल जाना। साथ ही अपने सामने मुख्य मार्गों के अतिक्रमण को चिन्हित कराया। नगर पालिका से अधिकारियों के साथ वह फव्वारा चौक, सुभाष रोड, मालगोदाम रोड, कब्रिस्तान फाटक, जारई गेट, काशीराम आवास, हाता नखासा , लक्ष्मणगंज होते हुए पॉवर हाउस तहसील चौराहे पहुंचे। इस दौरान घरों और नालों पर स्लैब व सीढि़याें को हटाने के आदेश दिए। रेलवे फाटक के समीप कब्रिस्तान बाउ्रंडी पर बल्ली न लागने पर पालिका कर्मचरियों को चेतावनी दी। इसके बाद अपनी मौजूदगी मेें बल्ली लगवाई।
विज्ञापन
पालिका की अधिकांश दुकानें अतिक्रमण की जद में
शहर में पालिका की 350 से अधिक दुकानें है। इनमें अधिकांश दुकानें अतिक्रमण की जद में आ रही है। सालों पहले पालिका ने भले इन दुकानों का आवंटन कर राजस्व बढ़ाया हो, लेकिन अब इनमें रोजगार कर रहे लोगों को तमाम परेशानियों को का सामना करना पड़ रहा है। दुकानें टूटने से उनके सामने रोजी रोटी का संकट छाने लगा है। वह शहर में दूसरे स्थानों पर दुकानें तलाश रहे है। कई दुकानदार ऐसे में हैं, इनके पास दुकानों का बैनामा भी है। हालांकि यह जांच का विषय है कि इन दुकानों का बैनामा आखिर किसने कराया। जबकि पालिका की संपत्ति का बैनामा नहीं हो सकता। पट्टे पर आवंटन होता है।
अतिक्रमण हटने के बाद ही रुकेगा अभियान
प्रशासन किसी भी हालत में अभियान को रोकना नहीं चाहती। शहर में मलबा हटाने को लेकर शुक्रवार को पालिका ने अभियान रोकने की बात कही, लेकिन सुबह नौ बजे करीब डिप्टी कलक्टर विनय मिश्रा टीम को लेकर पहुंच गए। उन्हाेंने स्पष्ट कर दिया कि अब अभियान पूरी तरह शहर को अतिक्रमण मुक्त करने के बाद ही बंद होगा।