फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Father subjected minor daughter to obscene acts and threatened to kill her with a cutter.

Sambhal News: नाबालिग बेटी से अश्लील हरकत, कटर से हत्या की धमकी देता था पिता

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Father subjected minor daughter to obscene acts and threatened to kill her with a cutter.
सरायतरीन। हयातनगर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के खिलाफ अपनी 14 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म का प्रयास करने और मां-बेटी को कटर से धमकाने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में बताया कि करीब 15 दिन पहले उसके पति ने 14 वर्षीय बेटी को बैठक में ले जाकर अश्लील हरकतें कीं। खटपट सुनकर वह वहां पहुंची तो बेटी का मुंह कपड़े से दबा था और पति के हाथ में कटर था। महिला ने बताया कि 16 साल पहले धोखे से कराई गई शादी के बाद उसे पता चला था कि पति पहले से शादीशुदा था। आरोप है कि पति लगातार महिला और बेटियों से मारपीट करता था। वह बेटियों को बेचने या अनाथालय भेजने की धमकी भी देता था। विरोध करने पर मां-बेटी को आरी और कटर से काटने की धमकी दी जाती थी।
विज्ञापन

महिला ने पहले पुलिस चौकी में शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई। क्षेत्राधिकारी संभल कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed