फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Father sold daughter to prostitution in Sambhal

हैवान पिता: देह व्यापार के लिए बेटी को बेचा, बचकर निकली किशोरी तो परिचित ने किया दुष्कर्म; हुई प्रेग्नेंट

Fri, 22 Mar 2024 10:35 PM IST
श्याम जी. संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: श्याम जी. Updated Fri, 22 Mar 2024 10:35 PM IST
सार

संभल जिले में एक पिता ने रिश्तेदार के साथ मिलकर अपनी बेटी को दिल्ली में बेच दिया। किशोरी किसी तरह वहां से निकलकर मुरादाबाद पहुंची, जहां एक परिचित युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह गर्भवती हुई और उसे गर्भपात की दवाई खिलाई गई। अब युवती ने आरोपियों के खिलाफ जानकारी दी है।
 

विज्ञापन
Father sold daughter to prostitution in Sambhal
यूपी पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पिता ने अपनी सगी बेटी को अपने रिश्तेदार के साथ मिलकर देह व्यापार ठिकाने पर बेच दिया था। किशोरी देह व्यापार के अड्डे से बचकर किसी तरह मुरादाबाद पहुंची तो परिचित युवक ने दुष्कर्म किया। 17 मार्च को मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर जीआरपी की टीम ने किशोरी को अस्पताल भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जब किशोरी होश में आई तो उसने अपनी सारी जानकारी दी। इसके बाद संभल बाल कल्याण समिति को सूचना दी गई। किशोरी ने इस जुल्म की कहानी संभल की बाल कल्याण समिति को शुक्रवार को सुनाई है। इसमें बाल कल्याण समिति ने कार्रवाई के लिए आदेश किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है। संभल के नखासा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने बताया कि पांच महीने पहले उसका पिता और एक रिश्तेदार युवक उसको दिल्ली लेकर गए और एक देह व्यापार के ठिकाने पर 50 हजार रुपये में बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां उससे देह व्यापार कराया गया और प्रताड़ित किया गया।  वह दिल्ली से बचकर किसी तरह मुरादाबाद पहुंची तो एक परिचित युवक से संपर्क किया। उसने भी दुष्कर्म किया और गर्भवती होने की जानकारी सामने आई तो युवक ने गर्भपात के लिए दवाई लाकर दे दी।

उस दवाई के सेवन से हालत बिगड़ गई और वह युवक स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। संभल बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने बताया कि किशोरी के बयान के आधार पर एएचटीयू के प्रभारी को कार्रवाई के आदेश कर दिए हैं। 


किशोरी ने अपने पिता समेत तीन लोगों पर आरोप लगाए हैं। इसी आधार पर कार्रवाई होगी। वहीं, दूसरी ओर नखासा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, लेकिन कोई तहरीर नहीं मिली है। छानबीन में जानकारी सामने आई है कि किशोरी का परिवार मुरादाबाद में रहता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed