{"_id":"6603462d21039d9b8c0128b4","slug":"father-and-son-going-to-celebrate-holi-die-in-accident-sambhal-news-c-275-1-smbd1034-109071-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sambhal News: होली मिलने जा रहे पिता-पुत्र की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sambhal News: होली मिलने जा रहे पिता-पुत्र की हादसे में मौत
Wed, 27 Mar 2024 03:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
बहजोई (संभल)। होली मिलने बहजोई जा रहे गांव लहरावन निवासी ज्ञानचंद उर्फ ज्ञानी (30) और उसके दो वर्षीय बेटे रोशन को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र की मौत हो गई। मृतक के भाई चंद्रभान ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना क्षेत्र के गांव लहरावन निवासी चंद्रभान ने बताया कि सोमवार को उसका भाई ज्ञानचंद्र अपने दो वर्षीय बेटे रोशन के साथ बाइक से होली मिलने के लिए बहजोई जा रहा था। इसी दौरान आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर गांव अचलपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन रोशन को चंदौसी के निजी अस्पताल में भर्ती कराने के बाद ज्ञानचंद्र को मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए। उपचार के दौरान पिता-पुत्र की मौत हो गई। प्रभारी इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह पंवार ने बताया कि भाई चंद्रभान की तहरीर पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।