{"_id":"5f3c361f8ebc3e3cb03fd0d0","slug":"father-and-daughter-kidnapped-in-sambhal-chandausi-news-mbd359578539","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में सो रहे पिता पुत्री का सशस्त्र बदमाशों ने किया अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में सो रहे पिता पुत्री का सशस्त्र बदमाशों ने किया अपहरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुढ़फतेहगढ़। थाना क्षेत्र के गांव खनुपुरा में घर के बाहर में सो रहे पिता और पुत्री का बदमाशों ने हथियारों के बल पर आतंकित कर अपहरण कर लिया। शोरशराबा होने पर आए परिजनों को गोली मारने की धमकी देकर शांत करा दिया। वारदात से ग्रामीण और पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मचा है। एसपी यमुना प्रसाद ने मौका मुआयना किया तथा खुलासे को चार टीमें गठित की हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में भी लिया है। किसान के बेटे सुनील की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र के गांव खनुपुरा निवासी किसान राजबहादुर सिंह घर के बाहर सोए हुए थे। घर में चहारदीवारी नहीं है। रात करीब एक बजे सशस्त्र बदमाशों ने राजबहादुर को जगाया और अपने साथ ले जाने लगे। शोरशराबा होने पर छत पर सो रही राजबहादुर की बेटी नीलम (18) और पत्नी अमरवती जाग गई। बेटी दौड़ कर नीचे आई और पिता को छुड़ाने के लिए बदमाशों से उलझ गई।
बदमाशों ने उसके पिता को गोली मारने की धमकी देकर नीलम को शांत कर दिया। पीछे से आई अमरवती को दो बदमाशों ने कमरे के अंदर ही रोक लिया। बदमाशों ने शोर मचाने पर राजबहादुर और नीलम को गोली मारने की धमकी दी। बदमाश पिता-पुत्री को गोली मारने की धमकी देते हुए बाइकों पर बैठाकर ले गए। कुछ देर बंधक बनाने के बाद दो बदमाशों ने अमरवती को अंदर कमरे में धकेल कर आगे से कुंडी लगा दी और फरार हो गए।
विज्ञापन
अमरवती ने शोर मचाकर अंदर कमरे में सो रहे बेटों को जगाया। शोर सुनकर ग्रामीण भी एकत्र हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। अमरवती के मुताबिक चार बाइकों पर आठ बदमाश थे। रात में ही ग्रामीणों और पुलिस ने काफी तलाशने का प्रयास किया पर सफलता नहीं मिली।
बेटे सुनील की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। एसपी यमुना प्रसाद ने मौका मुआयना किया और पुलिस को सख्त निर्देश देकर मामले का खुलासा करने के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया तथा एक अन्य जगह दबिश दी है।
पिता और बेटी के अपहरण के मामले में पुलिस जांच में जुटी है। चार टीमें गठित की हैं। पुलिस रंजिश एवं अन्य सभी बिंदुओं के साथ जांच कर रही है। जल्द ही उन्हें बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।
यमुना प्रसाद, एसपी संभल।