फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmers went to delhi

दिल्ली में मार्चा खोलने संभल के किसान रवाना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:20 AM IST
विज्ञापन
farmers went to delhi
पवांसा ब्लॉक के गांव किरारी में भाकियू टिकैट के पदाधिकारी दिल्ली के लिए रवाना होते हुए। - फोटो : SAMBHAL
संभल। पवांसा ब्लॉक क्षेत्र के गांव किरारी में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रविवार दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली निकल गए। इसकी जानकारी पुलिस को हुई तो दिल्ली जाने वाले किसानों की तलाश की लेकिन किसान नहीं मिले। पुलिस खाली हाथ लौट आई। भाकियू टिकैट के जिलाध्यक्ष शंकर सिंह के नेतृत्व में करीब 50 किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर गाजीपुर बार्डर गए हैं। किसानों ने जाने से पहले कृषि विरोधी कानून वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

बहजोई थाना पुलिस को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस आनन-फानन गांव पहुंची। लेकिन पता चला कि किसान गांव से निकल चुके हैं। पुलिस कर्मियों ने आसपास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं चला। इस दौरान राजेंद्र सिंह, महेश यादव, श्रीपाल नेता, अनोखा सिंह, चिम्मन, फकीरी, भब्लेश कुमार, धीरेंद्र सिंह, ओमपाल सिंह, ब्रजेश कुमार, हरपाल सिंह, दीपक शर्मा, दिनेश सिंह, नेमपाल, सतीश चंद्र, ओमप्रकाश, मुनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। वहीं, ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के पदाधिकारी असमोली इलाके से दिल्ली के लिए रवाना हुए हैं। कृषि कानून के खिलाफ चल रहे आंदोलन को बल देने के लिए यह जत्था रवाना हुआ है। पुलिस की चौकसी के बावजूद किसान नेता रवाना हो गए। इस दौरान गंभीर सिंह, कुशल कुमार, धर्मपाल सिंह, जोगेंद्र सिह, नरेंद्र सिंह, कदीर, भोलू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed