फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers upset due to the go away purchasing center

सरकारी क्रय केंद्रों से संबद्ध कर दिए दूरस्थ गांव, किसान हो रहे परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 12:55 AM IST
विज्ञापन
Farmers upset due to the go away purchasing center
संभल। गेहूं खरीद के लिए सरकारी क्रय केंद्र खोलने में गांवों की दूरी का कोई ध्यान नहीं रखा गया। यही वजह है कि जिन गांवों में क्रय केंद्र हैं, उस गांव को भी दूरस्थ क्रय केंद्रों से संबद्ध कर दिया गया। नाहरठेर में दो क्रय केंद्र हैं उसके बाद भी गांव को सैफ खां सराय क्रय केंद्र से संबद्ध किया गया है।
विज्ञापन

यह हाल एक दो गांवों का नहीं बल्कि बल्कि कुछ को छोड़ दिया जाए तो पूरी संभल तहसील के अधिकांश गांवों को दूरस्थ क्रय केंद्रों से संबद्ध किया गया है। इससे न सिर्फ किसान परेशान हो रहे हैं बल्कि समय की बर्बादी के साथ उन्हें भाड़ा भी अधिक देना पड़ रहा हैै। असमोली रोड नाहरठेर में स्थित क्रय केंद्रों पर मढ़ावली रसूलपुर, पंसुखा, देहपा, गैलुआ, मांडली समसपुर, रंपुरा जट, फत्तेेहपुर देव गांवों को संबद्ध किया गया जबकि इनकी दूरी 20 किलोमीटर से भी अधिक होगी। किसान इतनी दूर बेचने कैसे जाएंगे, यदि जाएंगे भी तो उन्हें समय के साथ अधिक भाड़ा खर्च करना पड़ेगा। ऐसा भी नहीं है कि इन गांवों के पास क्रय केंद्र न हो हर जगह क्रय केंद्र हैं, इसके बावजूद भी इस तरह का निर्धारण कर किसानों को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed