फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmer's two animals stolen, angry farmer leaders surrounded the post

Sambhal News: किसान के दो पशु चोरी, भड़के किसान नेताओं ने घेरी चौकी

Thu, 11 Jan 2024 02:15 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Thu, 11 Jan 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Farmer's two animals stolen, angry farmer leaders surrounded the post
संभल। बहजोई थाना क्षेत्र के गांव अतरासी में दो किसानों के घर पर मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोला। चोर एक किसान के घर से दो पशु चोरी कर ले गए, जबकि दूसरे किसान के घर चोरी करने में असफल रहे। चोरी की घटना के बाद किसान नेता भड़क गए और पवांसा पुलिस चौकी को घेराव करते हुए हंगामा किया। चौकी प्रभारी ने जल्द ही चोरी का खुलासा करने का आश्वासन देकर शांत किया।
विज्ञापन

अतरासी निवासी मुकेश यादव मंगलवार की रात करीब आठ बजे खेत पर फसल की रखवाली करने के लिए गए थे। रात में चोर उनके दो पशु चोरी कर ले गए। वहीं गांव के ही सत्यवीर सिंह के घर भी चोरों ने कूमल लगा दिया, लेकिन जाग होने पर चोर भाग गए। बुधवार की सुबह किसान घर पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। पीड़ित ने आसपास पशुओं को तलाश किया तो कुछ दूरी तक पशुओं के पैरों के निशान दिखाई दिए। कुछ आगे जाकर चार पहिया वाहन के टायर के निशान मिले। खेतों की रखवाली कर रहे किसानों ने बताया कि चार पहिया वाहन में पशु लेकर गए हैं। पुलिस को तहरीर दी है। वहीं किसानों के घर हुई घटना की जानकारी पर भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह पवांसा पुलिस चौकी पहुंच गए और घेराव कर करते हुए कहा कि किसान फसलों की रखवाली करें या घरों की। पुलिस की सुस्ती के चलते यह घटनाएं हो रही हैं। चौकी प्रभारी राधे श्याम शर्मा ने हंगामा कर रहे किसानों को कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब हंगामा शांत हो सका।
विज्ञापन

कोट
किसान खेत पर जाकर फसल की रखवाली करें या घर पर रहकर पशुओं की रखवाली करें। पुलिस की गश्त में सुस्ती है। इसलिए यह घटनाएं हो रही हैं। इसके बाद तत्काल कार्रवाई नहीं की जाती। इस घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की है। तत्काल खुलासा नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल सिंह यादव, जिलाध्यक्ष, भाकियू असली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed