फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers took to the streets, traffic jams and protests

जिले में सड़कों पर किसान, जगह-जगह चक्का जाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Farmers took to the streets, traffic jams and protests
संभल-हसनपुर मार्ग पर सिंहपुरसानी में चक्का जाम के दौरान किसानों को संबोधित करते भाकियू टिकैत के ? - फोटो : SAMBHAL
संभल। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को संभल जिले में किसान सड़कों पर उतर आए। किसानों ने अलग-अलग मार्गों पर चक्का जाम कर रोड बंद कर दिया। महापंचायत आयोजित कर कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग उठाई। तय किया गया कि जब तक सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं करेगी, आंदोलन जारी रहेगा। वहीं, किसानों के चक्का जाम और धरना प्रदर्शन के बीच जिला प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जाम खोलने का आग्रह किया। लेकिन किसान अड़े रहे। बाद में किसान नेताओं के प्रतिनिधि मंडलों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपे। इसमें कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गई है।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर सोमवार को संभल-हसनपुर मार्ग पर सिंहपुरसानी और गैलुआ में किसानों ने चक्का जाम किया। चंदौसी रोड पर सैफ खां सराय और भवानीपुर पुल पर चक्का जाम किया गया। वहीं, संभल-गवां मार्ग पर नारंगपुर में किसानों ने रोड बंद कर धरना दिया। सैफ खां सराय, नारंगपुर, अवादवाली और गैलुआ में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के बैनर तले चक्का जाम किया गया। सैफ खां सराय में मंडल महासचिव चौधरी संजीव गांधी ने इसकी अगुवाई की। अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल, इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप सिंह ने मौके पर जाकर ज्ञापन लिया। इस दौरान अनीस अहमद, डॉ. जावेद, जीशान, हफीज, तंजीम, फाजिल, अताउर्रहमान, दलवीर सिंह, कामेश त्यागी, तस्लीम आदि रहे।
विज्ञापन

गवां रोड पर नारंगपुर गांव में भाकियू असली के जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में चक्का जाम करीब ढाई घंटे तक रहा। यहां जयवीर सिंह यादव, सुलेमान, दीपक शर्मा, बृहमचारी यादव, गंगाफल यादव, विरेलश यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैलुआ गांव में चक्का जाम का नेतृत्व भाकियू असली युवा शाखा ने किया। रालोद का इसमें समर्थन रहा। एसडीएम दीपेंद्र यादव, पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार और थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह ने ज्ञापन लिया। इस दौरान दिनेश सिरोही, रालोद के जिलाध्यक्ष अजयवीर सिंह, मलखान सिंह, अर्जुन सिंह, कपिल कुमार, सचिन, रोहिताश कुमार, धर्मपाल सिंह, योगेंद्र चाहल, अमर सिंह देवल आदि रहे। वहीं, मुरादाबाद रोड पर आवादवाली में सायमा खान ने चक्का जाम का नेतृत्व किया। इस दौरान नाजरीन बेगम, शबाना, फरहा, सोनी, हिना आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed