{"_id":"630a7cb4ea5f291236214e95","slug":"farmers-surrounded-sdo-agreed-to-give-electricity-for-seven-hours-at-night-sambhal-news-mbd439159142","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने एसडीओ का किया घेराव, रात में सात घंटे बिजली देने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने एसडीओ का किया घेराव, रात में सात घंटे बिजली देने पर बनी सहमति
विज्ञापन

संभल। बिजली की समस्या और लाइनमैन की दबंगई के खिलाफ किसानों ने दो घंटे तक एसडीओ का घेराव किया। रात में सात घंटे बिजली बिना ट्रिपिंग के देने पर सहमति बनी। इस दौरान सात सूत्री मांगों के समाधान के लिए ज्ञापन सौंपा गया।
पवांसा सब डिविजन परिसर में शनिवार को भाकियू टिकैत के नेतृत्व में किरारी कैलादेवी और खिरनी क्षेत्र के किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। एसडीओ देहात का घेराव कर समस्या के समाधान की मांग की। समाधान न होने पर महापंचायत की चेतावनी दी। दो घंटे तक एसडीओ देहात का घेराव के बाद समस्याओं के समाधान पर सहमति बनी तो ज्ञापन सौंपा गया। इसमें समस्याओं का तत्काल समाधान कराने की मांग की गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान भाकियू टिकैत के बहजोई ब्लॉक अध्यक्ष मुनेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पांच दिनाें से किरारी बिजलीघर फीडर से बिजली सप्लाई नहीं हो रही है। धान और बाजरे की फसल बर्बाद होने की कगार पर है। बिजली विभाग के अधिकारी अपने फोन बंद रखते हैं। चाहे क्षेत्र में कोई भी बड़ा हादसा हो जाए या हाईटेंशन लाइन के तार टूट जाएं। कभी फोन नहीं उठता। एसडीओ देहात अनिल कुमार का धरना दे रहे किसानों ने घेराव कर लिया। समस्याओं के समाधान पर सहमति बनी तो उन्हें छोड़ा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शंकर सिंह यादव, सत्यवीर सिंह यादव, किशनपाल सिंह राणा, वीरपाल सिंह, महीपाल सिंह, जयपाल सिंह यादव, शिशुपाल सिंह यादव, महेश यादव, सोमवीर सिंह, रामनिवास, नरेश यादव, जसवीर, धर्मवीर, देवेंद्र सिंह, कुंवरपाल सिंह यादव, रतीपाल, हरी सिंह, अमरपाल, महीपाल कुशवाहा, संतोष कुमार सत्येंद्र सिंह आदि रहे।
भाकियू टिकैत के कार्यकर्ताओं ने सात सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा है। किसानों से बातचीत के बाद समस्या का समाधान जल्दी ही किया जाएगा। किरारी फीडर के लाइनमैन को अगले चार दिन बाद हटा दिया जाएगा। किरारी फीडर को रात के समय सात घंटे बिजली बिना ट्रिपिंग के दी जाएगी, ताकि फसलों की सिंचाई हो सके।
विज्ञापन
अनिल कुमार, एसडीओ देहात, सब डिवीजन पवांसा।