फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers should use minimum chemical fertilizers in crops: Aulakh

फसलों में कम से कम रासायनिक खाद का प्रयोग करें किसान : औलख

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 02:27 AM IST
विज्ञापन
Farmers should use minimum chemical fertilizers in crops: Aulakh
बहजोई में महोत्सव में प्रश​स्ति पत्र के साथ लाभार्थी। साथ में हैं मुख्य अति​थि व अन्य। स्रोत- स - फोटो : संवाद
बहजोई। बड़ा मैदान पर चल रहे संभल कल्कि महोत्सव विकासोत्सव में श्रीअन्न (मिलेटस) के उत्पादन व किसानों की आय में वृद्धि आदि को लेकर जिला स्तरीय गोष्ठी की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि राज्य मंत्री बल्देव सिंह औलख ने कहा कि प्रदेश में बीज, खाद व कृषि उपकरण की कोई कमी नहीं है। किसान अपनी फसलों में रासायनिक खादों का कम से कम प्रयोग करें।
विज्ञापन

रविवार को मुख्य अतिथि व कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने माता सरस्वती के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस बीच मुख्य अतिथि ने किसानों से जैविक व प्राकृतिक खेती करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रीअन्न की खेती करके भी किसान आर्थिक लाभ ले सकता है। साथ ही किसानों से पराली न जलाने के लिए अपील की। इसके अलावा लोगों को श्रीअन्न की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


वहीं, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनामिका यादव, डीएम डॉ. राजेंद्र पैंसिया, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट व पूर्व सीओ शैलेंद्र सिंह ने भी विचार रखे। इस बीच डीडीएजी अरुण कुमार त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी रहे। वहीं, मुख्य अतिथि ने कलक्ट्रेट के निकट मार्गों से निकाले गए रोड शो को भी हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed