फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers reluctant to venture into fields due to leopard scare; fodder crisis for livestock.

Sambhal News: तेंदुए की दहशत से खेतों में जाने से कतरा रहे किसान, पशुओं के लिए चारे का संकट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Farmers reluctant to venture into fields due to leopard scare; fodder crisis for livestock.
जुनावई। गुन्नौर तहसील क्षेत्र के असदपुर और ईसमपुर डांडा गांव के आसपास तेंदुए की मौजूदगी की सूचना से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी पशुपालक किसानों को हो रही है, जिन्हें रोजाना पशुओं के लिए खेतों से चारा लाना पड़ता है। डर के कारण ग्रामीण समूह बनाकर खेतों की ओर जा रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ समय से असदपुर और ईसमपुर डांडा के आसपास खेतों और खलिहानों में तेंदुआ दिखाई देने की चर्चाएं सामने आ रही हैं। शाम ढलने के बाद खेतों की ओर जाने में ग्रामीण अधिक डर रहे हैं। बच्चों और बुजुर्गों को भी अकेले बाहर भेजने से परिजन बच रहे हैं। ईसमपुर डांडा गांव निवासी सुरेश कुमार और विजय कुमार यादव ने बताया कि तेंदुए के डर से खेतों में जाने में परेशानी हो रही है। पशुओं के लिए चारा लाने के लिए भी डर के बीच खेतों पर जाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में निगरानी बढ़ाने और तेंदुए की तलाश के लिए टीम लगाकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन


-----------
आश्रम की दीवार पर मिले पंजों के निशान
वन क्षेत्राधिकारी बृज मोहन सिंह ने बताया कि ईसमपुर डांडा स्थित आश्रम मढ़ी की दीवार पर तेंदुए के पंजों के निशान मिले हैं। इसके अलावा गुन्नौर क्षेत्र के गंगावास में शुक्रवार सुबह एक लड़के ने तेंदुआ देखने की बात बताई है। इस क्षेत्र में पिंजरा लगाया गया है। हालांकि शुक्रवार को अभी तक तेंदुए की कोई गतिविधि दिखाई नहीं दी है। वन विभाग की टीम क्षेत्र पर नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed