फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers protest at Kailadevi power station against power cuts

Sambhal News: विद्युत कटौती के विरोध में कैलादेवी बिजलीघर पर किसानों का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Farmers protest at Kailadevi power station against power cuts
सरायतरीन। कैलादेवी बिजली घर पर बिजली कटौती के विरोध में भाकियू अराजनैतिक के पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया। शेड्यूल के मुताबिक निर्धारित कृषि फीडर से आपूर्ति देने की मांग उठाई। कहा कि यदि समाधान न हुआ तो पवांसा सब डिवीजन के परिसर में एसडीओ का घेराव करेंगे और धरना देंगे।
विज्ञापन

भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष शंकर सिंह आर्य ने बताया कि बिजलीघर क्षेत्र के करीब 35 गांवों की विद्युत सप्लाई बेपटरी चल रही है। धान की रोपाई नहीं हो पा रही है। साथ ही, जिन किसानों की धान की रोपाई हो चुकी है, उनकी सिंचाई नहीं हो रही है। इससे फसल के सूखने का डर है। लगातार शिकायतों के बावजूद विद्युत निगम के अधिकारी गंभीर नहीं हैं। जबकि शासन का आदेश है कि कृषि फीडर को दस घंटे आपूर्ति दी जाए लेकिन यहां ऐसा नहीं हो रहा है। मनमानी चल रही है। संविदा कर्मी मनमानी पर उतारू हैं।
विज्ञापन

वहीं, सहरा उर्फ सैंंडा बिजली घर क्षेत्र के किसान लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। इस दौरान रजपुरा ब्लॉक अध्यक्ष सत्यपाल यादव, मंगली सिंह, दुर्गेश यादव, अजय यादव, विजय सिंह, रामभरोसे, अनित यादव, चरन सिंह यादव, राजाराम सिंह, मदनलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000

कैलादेवी घर पर किसानों के द्वारा बिजली कटौती को लेकर जानकारी मिली थी। किसानों से बातचीत के बाद समस्या का समाधान कर दिया गया है। सिंचाई के लिए नियम अनुसार ही बिजली सप्लाई दी जा रही है।
मनोज कुमार, एसडीओ देहात, सबडिवीजन पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed