फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   Farmers preparing to surround the police station were stopped

Sambhal News: कोतवाली घेरने की तैयारी कर रहे किसानों को रोका

Fri, 21 Jun 2024 05:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Updated Fri, 21 Jun 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Farmers preparing to surround the police station were stopped
चंदौसी (संभल)। कोतवाली का घेराव करने जा रहे भाकियू अराजनैतिक चौहान गुट के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पंचायत स्थल पर रोक लिया। इंस्पेक्टर अतर सिंह ने पदाधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान की आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भाकियू चौहान गुट ने चंदौसी प्रभारी निरीक्षक अतर सिंह की कार्यशैली को लेकर कोतवाली घेरने का एलान किया था। इसी को लेकर बुधवार को संगठन के कार्यकर्ता युवा प्रदेश प्रवक्ता कौशल क्रांतिकारी की अगुवाई में चंदौसी मंडी परिसर में एकत्र हुए। यहां वक्ताओं ने कहा कि कहा कि चंदौसी इंस्पेक्टर का रवैया तानाशाह वाला है। बर्रई गांव में ब्लॉक अध्यक्ष रामेश्ववर यादव की दुकानों से नाै मई की रात अस्सी क्विंटन गेहूं की चोरी हुई थी। लेकिन आज तक चोरी की घटना का खुलासा नहीं किया गया। जिन लोगों पर शक है, पुलिस उन्हें संरक्षण दे रही है। मंडी में पुलिस की रवैये को लेकर कोतवाली घेरने की तैयारी कर रहे किसानों को पुलिस ने रोक लिया। प्रभारी निरीक्षक ने यहां किसानों से वार्ता कर जल्द ही चोरी के खुलासे का आश्वासन दिया। इस दौरान पंचायत में चंदौसी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इंस्पेक्टर के समझाने के बाद पंचायत की ओर से 12 दिन का समय चोरी के खुलासे को दिया गया। साथ ही चेतावनी दी कि नियत समय में खुलासा नहीं होने पर कोतवाली में अनिश्वित कालीन धरना देंगे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा ने की। इस दौरान मंडल अध्यक्ष संजीव यादव, कुंवरपाल, युवा जिलाध्यक्ष, राशिद खान, रजत यादव, जसवीर सिंह, रामेश्वर यादव, रजनीश यादव, मुनेश यादव, रौदाश यादव, भगवान सिंह, सत्यपाल सिंह, विशाल चौधरी, तेजपाल सिंह, काली यादव, सत्यवीर यादव, रामनिवास यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed