फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sambhal News ›   farmers planted paddy after rainy season

बरसात के बाद किसानों ने लगाई धान की पौध

Sat, 07 Jul 2018 01:28 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल
ब्यूरो / अमर उजाला, संभ्ाल Updated Sat, 07 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
farmers planted paddy after rainy season
चंदौसी के अकरौली में धान की रोपाई से पूर्व खेतों में पटेला लगाता किसान। - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को मौसम काफी गर्म रहा। लोग सूर्य की तपिश से बेहाल रहे। बिजली की आंख मिचौली ने भी लोगों को काफी परेशान किया। वहीं बरसात होते ही किसानों ने धान की रोपाई  शुरू कर दी हे। जो किसान धान की रोपाई नहीं कर पाए हैं। वे अब बारिश होने का इंतजार कर रहे है। उधर, गर्मी और उमस के कारण दुुकानदारों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। 
विज्ञापन



   मौसम के तेवर एक बार फिर तल्ख हो गए हैं। गुरुवार की तरह शुक्रवार का दिन भी गर्म रहा। सुबह से ही आसमान से सूर्य की किरणें आग बरसाती नजर आईं। कड़ाके की धूप के कारण बाहर निकलना मुहाल हो गया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। शहर के बड़ा बाजार, मेन बाजार, बर्तन बाजार, सराफा बाजार, फड़याई बाजार सभी बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आया। दुकानदार खाली बैठे नजर आए। व्यापारी नेताओं के अनुसार गर्मी के कारण करीब साठ फीसदी तक कारोबार में गिरावट आई है। 
विज्ञापन



रोजाना व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हो रहा है। क्योंकि गर्मी के कारण दूर देहात से लोग बाजार आते ही नहीं, शहर का व्यक्ति भी देर शाम को ही बाहर निकलता है। वहीं खेत खलिहानों पर भी इसका असर दिखाई देने लगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पिछले दिनों बरसात हुई तो लोगों ने मानसून आया जानकर धान की रोपाई शुरू करा दी, लेकिन अब एक बार फिर बरसात बंद हो गई। बरसात का इंतजार करते किसानों ने धान की पौध लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। अकरौली क्षेत्र में कई किसान पूर्व की भांति बैलों से खेतों को तैयार करते नजर आए। बैलों के सहारे ही खेतों को तैयार करके धान की रोपाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed